उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मुकदमे दर्ज किए गए और 67 सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ डीजीपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इस दौरान औरैया तथा प्रयागराज में दो दो जबकि हरदोई, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, देवरिया, सहारनपुर और हमीरपुर में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा चार अन्य प्रकरणों में साइबर अपराध इकाई ने लखनऊ में मुकदमे दर्ज किए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार भविष्य में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे लोग जो सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं, उन्हें अलग से चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर रासुका जैसी कार्यवाही पर भी विचार किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



