नामांकन के बाद पीएम मोदी ने मीडिया के सदस्यों से बातचीत करते हुए वाराणसी के लोगों का धन्यवाद किया। डीएम दफ्तर से बाहर आकर पीएम मोदी ने कहा, मैं काशीवासियों का आभार व्यक्त करता हूं कि 5 साल बाद फिर एक बार काशीवासियों ने मुझे आशीर्वाद दिया हैं। मां गंगा के आशीर्वाद से भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए काशीवासी संकल्पबद्ध है। भारत के उज्जवल भविष्य के लिए बाबा की नगरी के सभी मतदाता कृत संकल्पित हैं।
पीएम मोदी ने कहा, मैं सभी मतदाताओं से प्रर्थना करूंगा कि जहां-जहां चुनाव बाकी है, सभी चरण में शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करें। ऐसा माहौल कुछ लोग अब बनाने लगे हैं की मोदी जी तो जीत गए और वोट नहीं करोगे तो चलेगा। कृपा करके ऐसे लोगों की बातों में मत आइए। मतदान आपका हक है, लोकतंत्र एक उत्सव है, ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करना चाहिए देश मज़बूत करने के लिए।
जानकारी के लिए बता दें की पीएम मोदी ने आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वाराणसी से आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा के बाद उन्होंने वरराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी के नामांकन के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, UP के सीएम योगी, राजनाथ सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सही NDA के बड़े नेता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App




