समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का ‘झूठ’ गांव देहात के इलाकों में बेहद जानलेवा साबित हो रहा है।अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक कोरोना वायरस संक्रमण का फैलना बहुत चिंताजनक है। गांव-तहसील में जब बुख़ार की दवाइयों तक की भारी किल्लत है तो ऑक्सीजन, बेड या टीके की क्या उम्मीद की जाए।
उप्र के गाँव-गाँव तक कोरोना का फैलना बहुत चिंताजनक है। गाँव-तहसील में जब बुख़ार की दवाइयों तक की भारी कमी-क़िल्लत है तो ऑक्सीजन, बेड या वैक्सीन की क्या उम्मीद की जाए।
भाजपा सरकार का ये झूठ कि ‘उप्र में कोरोना न के बराबर है’, ग्रामीण इलाक़ों में बेहद जानलेवा साबित हो रहा है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 4, 2021
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, भाजपा सरकार का ये झूठ कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण न के बराबर है, ग्रामीण इलाक़ों में बेहद जानलेवा साबित हो रहा है। गौरतलब है कि ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच मई से इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



