अखिलेश का BJP पर आरोप- संविधान पर जो हमले हो रहे हैं वो हिंसक राजनीतिक सोच का कुपरिणाम है

Summary :

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमलावर रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि बदायूं में उनकी सरकार के शासनकाल में शुरू हुये मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य आज भी पूरा नहीं हो सका है।

अखिलेश ने ट्वीट किया “बदायूं में सपा के समय बनना शुरू हुए मेडिकल कॉलेज का काम भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया।’’ उन्होने कहा कि भाजपा को जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है और उसका मकसद सिर्फ चुनाव जीतने का होता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ भाजपा के लिए सिर्फ चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जन स्वास्थ्य या चिकित्सा नहीं। ’’ गौरतलब है कि सपा नेता समय समय पर राज्य की योगी सरकार पर आरोप लगाते रहे है कि उनकी सरकार में शुरू किये गये निर्माण कार्यो को भाजपा सिर्फ अपना नाम दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि “आज जिस प्रकार संविधान पर हमले हो रहे हैं, नेताओं पर झूठे मुक़दमों व जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब शारीरिक हमले तक हो रहे हैं, वो भाजपा की हिंसक राजनीतिक सोच का कुपरिणाम है। दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगानेवाले लोग वास्तव में स्वयं  ‘संघीकेट’ से संचालित हैं।”

Desk Team