अखिलेश ने वैक्सीन को लेकर फिर उठाया सवाल, कहा- टीके की दोनों खुराक लेने पर भी क्यों हो रहे है संक्रमित

Summary :

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य सरकार से प्रश्न किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य सरकार से प्रश्न किया कि बड़े चिकित्‍सा संस्‍थानों के चिकित्सक और निदेशक कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी संक्रमित क्यों हो रहे हैं।
फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील के कोट कसौंदी गांव में सोमवार को एक मंदिर में पूजा अर्चना करने आए यादव ने पत्रकारों से कहा कि देश की गरीब जनता को निशुल्क टीका लगने के बाद ही समाजवादी कार्यकर्ता टीका लगवाएंगे।
छत्तीसगढ़ में शनिवार को हुए नक्सली हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ” मैं शहीद परिवारों के साथ हूं और मेरी मांग है कि सरकार शहीदों का पूरा सम्मान करे।”

Desk Team