समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव और अन्य सहित पार्टी के चार सदस्यों को निष्कासित कर दिया है। सपा प्रमुख ने पार्टी विरोधी गतिविधयों के चलते ये फैसला किया है।
समाजवादी पार्टी ने इस बारे में पत्र जारी कर जानकारी दी है। इस पत्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के हस्ताक्षर हैं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि सपा प्रमुख अनुशासन के मुद्दे पर समझौता नहीं कर रहे हैं और जो भी पार्टी के हितों के खिलाफ काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आजम खां ने न्यायालय से मांगी शपथ लेने की अनुमति
सूत्रों ने कहा कि निष्कासित नेताओं ने परिषद चुनाव में बीजेपी की मदद की थी। गौरतलब है कि पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह ने 3 दिन पहले ही सपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था और एमएलसी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार चंचल सिंह के समर्थन की बात कही थी। इस दौरान कैलाश सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की थी।


Download Android App
Download iOS App



