उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को द ग्रेट खली नाम से मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान दिलीप सिंह राणा से मिले। खली और अखिलेश की मुलाकात पार्टी के दफ्तर में हुई। खली ने कहा कि अखिलेश का व्यक्तित्व शानदार है और उनकी ऊर्जा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश ने राज्य में खेलों के विकास के लिए काफी काम किया और वह हमेशा से इसके पक्षधर रहे हैं। यादव का मानना है कि युवाओं को अधिक से अधिक खेलों में आना चाहिए।
खली व्यक्तिगत दौरे पर लखनऊ में हैं। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा खिलाड़ियों का मान और सम्मान किया है और उन्हें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया है।


Download Android App
Download iOS App



