उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी हार का अहसास हो गया है इसलिए वह ईवीएम पर सवाल खडे़ कर रहे हैं। मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ”अखिलेश जी को अपनी हार का अहसास हो गया है इसलिए उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है।”
उन्होंने कहा, ”बीजेपी को मिल रहे अपार जन समर्थन व सपा-बसपा की बौखलाहट से निश्चित हो गया है कि सभी दस सीटों पर हमारी पार्टी जीतेगी। इसीलिए हमारे विरोधी ने इस बार फिर से ईवीएम का दुखड़ा रोना शुरू कर दिया है।” उल्लेखनीय है कि अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए सुबह ट्वीट किया, ”पूरे भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) या तो खराब हैं या फिर बीजेपी के लिए वोट कर रही हैं।”
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम परिचालन की दृष्टि से प्रशिक्षित नहीं हैं। साढे तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दस लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App




