समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही है, यह बेहद दुखद है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘जिस तरह उत्तर प्रदेश के लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वो बेहद दुखद है और उससे भी दुखद है कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार सरेआम झूठ बोल रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है।’’
यूपी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, अफ़वाह फैलाने वालों पर एनएसए के तहत हो कार्रवाई: योगी आदित्यनाथ
वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीक़े से
मैं ऐतबार न करता तो और क्या करता ….— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 27, 2021
सपा प्रमुख ने ट्वीट में कहा, ‘‘ये एक नैतिक अपराध है. अब तो भाजपा के समर्थक तक इस झूठ में अपनों को खोने के लिए बाध्य हैं।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सत्य का इतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा कि यूपी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, अफ़वाह फैलाने वालों पर एनएसए के तहत हो कार्रवाई: योगी आदित्यनाथ वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीक़े से मैं ऐतबार न करता तो और क्या करता ….”
वहीं इससे पहले अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,”भाजपा सरकार को सत्ता का दम्भ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और उसे तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए।”
सोमवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टीका के दामों में एकरूपता और देश भर में मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था की मांग की। यादव ने आरोप लगाया कि काला बाजारियों पर लगाम लगाने में सरकार की विफलता उजागर है और संक्रमितों के इलाज के लिए जिन अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम और टेलीफोन नम्बर भाजपा सरकार प्रचारित कर रही है वे अधिकांश फर्जी निकल रहे हैं। उनका कहना था कि इसी झूठ के सहारे मुख्यमंत्री अपनी कमियां छुपा रहे हैं जबकि जमीनी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



