पैट कमिंस ने दिखाई दरियादिली, कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए तो लोगों ने ऐसे आभार जताया

Summary :

भारत इस वक्त कोरोना माहमारी से बुरी तरह जूझ रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश में अब हालत बहुत ही चिंताजनक है।

भारत इस वक्त कोरोना माहमारी से बुरी तरह जूझ रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश में अब हालत बहुत ही चिंताजनक है। अब तक कोरोना देश में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है,इसकी वजह से हजारों  लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और इन दिनों आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले पैट कमिंस ने अब भारत की कोरोना महामारी से लड़ाई में अपना हाथ बढ़ाया है। जिसके लिए अब फैन्स उन्हें धन्यवाद कह रहे है।
दरअसल देश में कोरोना के बढ़ते मामले देख और हालत नियंत्रण में नहीं होने के बाद पैट कमिंस ने  ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में  38 लाख रुपये की मदद की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा उन्हें सलाह दी गई है कि भारत सरकार आईपीएल जारी रखने का समर्थन करती है और मानती है इस मुश्किल समय में यह ‘कुछ घंटे का आनंद’ मुहैया कराती है।
पैट कमिंस ने किया ट्वीट 
पैट कमिंस ने इसका ऐलान ट्विटर पर किया साथ ही दूसरे क्रिकेटर्स से भी अपना हाथ आगे बढ़ाने की गुजारिश की क्योंकि इस समय भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चपेट में आ गया है। कमिंस ने अपने बयान में कहा, यहां इस पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या आईपीएल का जारी रहना सही है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण की दर काफी ज्यादा बनी हुई है।
भारत में सोमवार को 3.53 लाख मामले दर्ज किए गए। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। पैट कमिंस ने अपने बयान में कहा मुझे सलाह दी गई है कि भारत सरकार समझती है कि आईपीएल खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को हर दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है जबकि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा-‘Thanks Pat’

कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस ने की इस मदद के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को अपना मुरीद कर लिया है। अब लोग ट्विटर पर उनका आभार व्यक्त कर रहें हैं साथ ही ‘Thanks Pat’ को भी ट्रेंड कर रहे हैं।

पैट कमिंस की बात करें तो वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं। कमिंस को 2020 की नीलामी में केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। 5 मैचों में उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है, उसके खाते में सिर्फ 2 प्वाइंट हैं और अंक तालिका में वह आखिरी स्थान पर है।

Desk Team