Akhilesh Meet Mukhtar Ansari Family: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही कई नेताओं का गाजीपुर आने का सिलसिल जारी है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिला अखिलेश यादव भी गाजीपुर पहुंचे। इस बीच उन्होंने मुख्तार फाटक का दौरा करके उनके परिजनों से भी मुलाकात की। बता दें कि मुख्तार अंसारी को 28 मार्च को जेल में निधन हो गया था।
Highlights:
- मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव
- मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे अखिलेश यादव
- ‘देश की जनता के हर सुख दुख में खड़ा रहते हैं अखिलेश यादव’
‘देश की जनता के हर सुख दुख में खड़ा रहते हैं अखिलेश यादव’
इस बीच सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि सपा गाजीपुर प्रत्याशी अफजल अंसारी के भाई की मौत के बाद अखिलेश यादव सांत्वना देने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के हर सुख दुख में अखिलेश यादव खड़े रहते हैं।
धर्मेंद्र यादव भी परिवार से कर चुके हैं मुलाकात
बता दें कि अभी हाल ही में सपा नेता धर्मेंद्र यादव भी मुख्तार अंसारी के परिवार से मुल चुके हैं। उस दौरान उन्होंने कहा था कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी परिवार से मिलने आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



