AAP Leaders Sitting On Mass Fast: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रमुख नेता एक दिन के अनशन के लिए रविवार को यहां जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।
Highlights:
- केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ नेताओं ने किया सामूहिक अनशन
- ‘विदेश में भी भारतीय नागरिक इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे’
- राजधानी के जंतर मंतर पर दिन भर के ‘सामूहिक अनशन’ पर बैठे
‘विदेश में भी भारतीय नागरिक इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे’
पार्टी नेताओं ने कहा कि अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेश में भी भारतीय नागरिक इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें बोस्टन में हार्वर्ड स्क्वायर, लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड साइन, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर और टोरंटो, लंदन तथा मेलबर्न समेत कई स्थान शामिल हैं।
राजधानी के जंतर मंतर पर दिन भर के ‘सामूहिक अनशन’ पर बैठे
उन्होंने बताया कि आप शासित पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकर कलां में सामूहिक अनशन में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, उपाध्यक्ष राखी बिड़लान, मंत्री आतिशी, गोपाल राय और इमरान हुसैन सहित ‘आप’ के कई वरिष्ठ नेता सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर दिन भर के ‘सामूहिक अनशन’ पर बैठे।
‘केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनशन में शामिल होने की अपील’
‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने लोगों से केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनशन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘आप’ को खत्म करने की भाजपा की साजिश का हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



