समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यममंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार ने दिल्ली में बैठे शासकों को ‘अंधा और बहरा’ बना दिया है और उन्हें देश के लाखों किसानों की पीड़ा का भान नहीं है।
किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आंदोलन के दौरान दो सौ से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई है लेकिन मोदी सरकार अभी भी अपने किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है कि मानों वे देश की सीमाओं पर खड़े दुश्मन हों। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस बात से बेखबर है कि इन विनम्र किसानों के पास सत्ता की कुर्सी से अहंकारी शासकों को हटाने की शक्ति है।” उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर करीब तीन माह से देश भर में किसान आंदोलन कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी सहित कई राजनीतिक पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



