समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिये सरकार ने कोई इंतज़ाम नहीं किया है और ये लोग सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने को मजबूर हैं।
अखिलेश ने ट्वीट किया, श्रमिकों को काम पर लाने के लिए तो सरकार उद्योगपतियों को पास दे रही है, पर घर लौट रहे उन बेबस मज़दूरों के लिए कोई इंतज़ाम नहीं है जो सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने को मजबूर हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘अब सब जान गये हैं कि यह सरकार अमीरों के साथ है और मज़दूर, किसान, ग़रीब के ख़िलाफ़ है। इससे भाजपा की कलई खुल गई है।’’
अखिलेश ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज पर ट्वीट कर कहा था, ‘‘यह कैसा समाधान है? किसानों को क़र्ज़ लेने के लिए कहा जा रहा है। यह समय भविष्य की हवा-हवाई बातों का नहीं, किसानों-ग़रीबों को तत्काल नकद राहत देने का है। सरकार के पैकेज की जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, वैसे-वैसे इसका खोखलापन भी सामने आ रहा है। ‘यह पैकेज नहीं, बल्कि जुमलों का पिटारा है।”


Download Android App
Download iOS App



