किसानों की गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड रोकने के लिए ट्रैक्टरों को पंपों पर डीज़ल न दिए जाने के निर्देश की ख़बर मिली है. भाजपा, किसान के ख़िलाफ़ निम्न कोटि का षडयंत्र कर रही है.
कहीं किसान ‘डीज़ल बंदी’ का जवाब, भाजपाइयों की ‘नाकाबंदी’ से देने लगे तो क्या होगा. #नहीं_चाहिए_भाजपा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 25, 2021
यादव ने कहा ”आइए घृणा और अवश्विास के स्थान पर मिल जुलकर परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश और देश को मजबूत करें।” पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पत्र में आगे लिखा है, ”हमारा प्रेरणा वाक्य है ‘विकास सच्चा और काम अच्छा’ एवं ‘शांति और सौहार्द’ हमारा मूलमंत्र है। हम सब जानते हैं कि एकता के बिना शांति नहीं होती और शांति के बिना विकास नहीं होता, इसलिए आइए हम सब हर बहकावे-भटकावे से बचकर एकजुट होकर आगे बढ़ें और अमन-चैन के लिए हर संभव कोशिश करें।” सपा की जनहितकारी नीतियों से जुड़ने की अपील के साथ यादव ने कहा कि एक नये उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए नया संकल्प धारण कीजिए।


Download Android App
Download iOS App



