समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना पर शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि BJP सुरक्षा के बहाने लोगों को डराना चाहती है। इसके अलावा यूपी (UP) के पूर्व सीएम ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को सीएम न बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर टिप्पणी की।
- Shivraj Singh Chauhan को CM न बनाने पर बोले Akhilesh Yadav
- Akhilesh Yadav ने कहा- BJP सुरक्षा के बहाने लोगों को चाहती है डराना
- ‘BJP को राज्य की सभी 80 सीटों पर हराने का प्रयास’- सपा नेता
आपको बता दें शुक्रवार को कन्नौज में अखिलेश यादव ने संसद भवन में सुरक्षा में चूक को लेकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP सुरक्षा के बहाने लोगों को डराना चाहती है। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ में घटिया सुरक्षा का इंतजाम साजिश और षड्यंत्र है, सरकार इसी बहाने लोगों को डराने की तैयारी में हैं.’’
विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के नतीजों से गठबंधन और मजबूत हुआ है और आने वाले लोकसभा चुनाव में मैं सभी दलों से BJP के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहूंगा। BJP को राज्य की सभी 80 सीटों पर हराने का प्रयास किया जायेगा.’’
सबके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई हो- अखिलेश यादव
इससे पहले बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा था, ‘‘लोकसभा में दो युवकों का दर्शक दीर्घा से कूदना, संसद की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है।ये एक गंभीर सुरक्षा चूक है. इसकी तत्काल जांच की जाए और जिनकी वजह से ये अंदर प्रवेश कर सके, उन सबके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई हो.’’
लोकसभा में दो युवकों का विज़िटर गैलरी से कूदना, संसद की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। ये एक गंभीर सुरक्षा चूक है। इसकी तत्काल जाँच की जाए और जिनकी वजह से ये अंदर प्रवेश कर सके, उन सबके ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई हो।
ये घटना देशभर के अलग-अलग जगहों और प्रदेशों से इकट्ठा हुए… pic.twitter.com/LueUZSVciR
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 14, 2023
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।