मूडीज रेटिंग के बहाने अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Summary :

अखिलेश ने कहा, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की वर्तमान खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को देखते हुए भारत की रेटिंग नकारात्मक कर दी है क्योंकि उसका अनुमान है कि आगे भी आर्थिक वृद्धि बहुत कम रहेगी तथा जोखिम और बढ़ेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्लोबल एजेंसी ‘मूडीज’ द्वारा भारत को नकारात्मक रेटिंग दिये जाने को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने रविवार को अपने ‘ट्वीट’ में कहा, ”मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की वर्तमान खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को देखते हुए भारत की रेटिंग नकारात्मक कर दी है, क्योंकि उसका अनुमान है कि आगे भी आर्थिक वृद्धि बहुत कम रहेगी तथा जोखिम और बढ़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया ”दरअसल नाकाम भाजपा सरकार में कृषि तथा किसान भी मर रहा है और उत्पाद तथा सेवा क्षेत्र भी।” 


मालूम हो कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने मूडीज ने गत आठ नवम्बर को भारत की क्रेडिट रेटिंग को ‘स्थिर’ से घटाकर ‘नकारात्मक’ कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक भारत में मौजूदा आर्थिक मंदी, रोजगार सृजन के मामले में कमजोरी और गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों की खस्ताहाली तथा हाल-फिलहाल स्थिति में सुधार के आसार न होने की वजह से यह रेटिंग दी गई है। 

Desk Team