मोदी सरकार के कृषि से जुड़े बिल को लेकर संसद से सड़कों तक घमासान मचा हुआ है। बिल को लेकर विपक्ष के साथ पक्ष ने भी विरोध दर्ज कराया है। बिल के विरोध में एनडीए से जुड़े शिरोमणि अकाली दल कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिल को किसानों के खिलाफ एक साजिश करार दिया है।
बिल को किसान विरोधी बताते हुए अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा, ये बिल किसानों के खिलाफ एक साजिश है। इन कठिन समय में, किसानों ने हमारी अर्थव्यवस्था को बचा लिया लेकिन अब बड़े उद्योगपति खेती पर नज़र गड़ाए हुए हैं। जिससे देश का किसान एक मजदूर बनकर रहे जाएगा।
इस्तीफे पर हरसिमरत कौर को बधाई देते हुए दिग्विजय सिंह ने दुष्यंत चौटाला को दी चेतावनी
विधेयकों के विरोध में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में शामिल शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। हरसिमरत के इस्तीफे को बीजेपी ने राजनीतिक फायदे से जुड़ा बताया है, तो वहीं कांग्रेस ने भी इसको नाटक करार दिया है।
लोकसभा ने गुरुवार को कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक पारित कर दिया था। आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक पहले ही पारित हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



