देश में 5G सर्विस की लॉन्चिंग हो चुकी है। पक्ष के तमाम नेता इसकी सराहना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां 5G को भारत की नई शक्ति बताया तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर बीजेपी पर ज़ोरदार तंज कसा।
अखिलेश यादव ने S G सर्विस को लेकर बीजेपी को घेरते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, बीजेपी के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है :-
G = गरीबी
G = घोटाला
G = घपला
G = घालमेल
G = गोरखधंधा
भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है :
G = गरीबी
G = घोटाला
G = घपला
G = घालमेल
G = गोरखधंधा— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 1, 2022
5G भारत की नई शक्ति : योगी
दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए 5G सेवाओं और इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब PM मोदी के आभारी हैं जिन्होंने डिजिटल इंडिया की इस 5th जनरेशन की सुविधा से देश का जोड़ा है और काशी को भी जोड़ा है। मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं।
भारत में 5G सर्विस की लॉन्चिंग के साथ ही देश उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी। 5G की लॉन्चिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जियो, एयरटेल और दूसरे कंपनियों के स्टॉल पर विजिट किया है और नई टेक्नोलॉजी का डेमो भी लिया। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल लाइन में 5G की वजह से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
No बफरिंग, हाई स्पीड इंटरनेट
5जी इंटरनेट की स्पीड मौजूदा स्पीड से 10-12 गुना तक तेज होगी। हालांकि, स्पीड और खर्चा इस बात पर भी निर्भर करेगी कि उपभोक्ता ने स्टैंडअलोन 5जी सर्विस ली है या नॉन स्टैंड अलोन। इन दोनों सर्विस में फर्क ये है कि नॉन स्टैंड अलोन सर्विस 4G संसाधनों के जरिए ही उपलब्ध कराई जाएगी और ये स्टैंड अलोन 5G सर्विस के मुकाबले कुछ धीमी होगी। हालांकि फिर भी ये 4 जी से काफी तेज होगी। इसके बाद आएगी स्टैंड अलोन सर्विस। इसके लिए पूरी तरह से अलग संसाधन लगाए जाएंगे। इस वजह से ये ज्यादा तेज और महंगी होगी। 5G नेटवर्क पर आपको सिर्फ तेज स्पीड इंटरनेट ही नहीं मिलेगा, बल्कि इससे आपको Amazing स्पीड के साथ…No बफरिंग और बेहतर टेलीकॉम सर्विसेस और कॉल कनेक्टिविटी मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



