Aligarh: पहले प्रेमी की हत्या, दिनभर बेड के नीचे छिपाकर रखी लाश; सबूत मिटाने के लिए घर की जमीन लीप दी; 3 महीने बाद खुला राज

Summary :

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया गया। करीब तीन महीने बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बेहद चौंकाने वाली आपराधिक मामला सामने आया है। जिले में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पास के नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन्हें 2 मई को युवक का शव मिला, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को लगभग तीन माह बाद गिरफ्तार कर आगे की पूछातच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलीगढ़ के माछुआ गांव के पास मई में पुलिस को एक शव मिला, जिसकी पहचान अमित (25), खैर निवासी के तौर पर हुई। अमित के परिवार ने पहले ही पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी, लेकिन 2 मई 2026 को एक नहर में उसकी लाश मिली; इसके बाद पुलिस ने किसी हत्या की आशंका के चलते मामले की जांच शुरू कर दी। और अन्तः पुलिस ने मृतक अमित की आरोपी प्रेमिका कल्पना और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश को अरेस्ट कर लिया है। दोनों आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया है। जबकि आरोपी महिला का पति संजू अभी मौके से फरार है। पुलिस ने संजू की लगातार तलाश शुरू कर दी है।

अमित की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला कल्पना ने यह मान लिया है कि मृतक अमित से उसके पांच साल से प्रेम संबंध थे। अमित फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण से महिला और उसके पति ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने कल्पना और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है। मौके से महिला का पति फरार है। उसकी खोजबीन जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर आगे की क़ानूनी कार्रवाई करेंगे। इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि अमित की हत्या के बाद खून को छिपाने के लिए गमछे का इस्तेमाल किया गया और एक बोरी में शव को भरकर बेड के नीचे छुपाए रखा। रात होने पर आरोपी तीन लोगों ने शव को बाइक पर रखकर पास के नहर में फेंक दिया।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।