Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan: घुंघरू वाली पायल भूल जाएंगी! देखें राजकोटी झालर पायल के ट्रेंडी और रॉयल डिजाइन्स

Summary :

अगर आप अपने एथनिक लुक या शादी-विवाह के मौकों के लिए पारंपरिक और राजशाही पायल की तलाश में हैं, तो राजकोटी झालर पायल और पगपान बेहतरीन विकल्प हैं। यहाँ देखें मेहराबदार, जालीदार, ब्राइडल और लाइटवेट स्टाइल के शानदार डिज़ा‌इन। 

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए पायल सिर्फ श्रृंगार की निशानी नहीं, बल्कि स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। अगर आप शादी के बाद अपना पहला सावन मनाने जा रही हैं, तो पुरानी और साधारण डिजाइन्स को छोड़ ‘राजकोटी झालर’ ट्राइ करें। यह आपके पैरों को एक अनोखा, खूबसूरत और पारंपरिक-मॉडर्न फ्यूजन लुक देगी।

यहाँ राजकोटी झालर के 4 बेहतरीन डिजाइन्स दिए गए हैं

1. मेहराबदार झालर डिजाइन

Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan
Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan( Source: Social Media)

यह डिजाइन अपने मेहराबदार लूप्स और V-शेप की लटकन के लिए जानी जाती है। इसमें गोल घुंघरू की जगह रंग-बिरंगे स्टोन (नग) का इस्तेमाल होता है।यह ब्रॉड और हैवी होती है, जो पैरों को एक एलिगेंट और रॉयल चार्म देती है। मॉडर्न और ट्रेडिशनल के परफेक्ट फ्यूजन के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।

2. जालीदार राजकोटी झालर

Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan( Source: Social Media)
Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan( Source: Social Media)

समें बारीक जाली का काम, कटवर्क और रंगीन मीनाकारी की खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलती है।बीच-बीच में लगे छोटे नग इस पारंपरिक डिजाइन में चार चांद लगाते हैं।सोबर, एलिगेंट और क्लासिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह बिल्कुल सही चॉइस है।

3. डबल लेयर झालर डिजाइन

Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan( Source: Social Media)
Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan( Source: Social Media)

चौड़ी पट्टी, डायमंड कटवर्क और बारीक नक्काशी के साथ इसमें चांदी के मोती लगे होते हैं। यह देखने में काफी घनी, भारी और यूनिक लगती है। हैवी लुक के कारण यह डेली वियर के लिए नहीं, बल्कि शादी-ब्याह और बड़े त्योहारों के लिए बेस्ट है।

4. सिंगल लेयर लाइटवेट झालर

Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan( Source: Social Media)
Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan( Source: Social Media)

यह पतली चेन और बारीक कनेक्टर्स वाली हल्की झालर होती है, जिसमें छोटी कड़ियों के सहारे छर्रे और गोल घुंघरू जोड़े जाते हैं। यह देखने में काफी सिंपल, क्यूट और यूनिक लगती है। हल्का वजन होने के कारण इसे आप आसानी से डेली वियर (रोजाना) के लिए चुन सकती हैं।

Also Read: Light Weight Silver Payal Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंये लेटेस्ट लाइट वेट सिल्वर पायल कलेक्शन जो आपको भा जाए

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।