Amethi: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summary :

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना सामने आ रही है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

UP: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना सामने आ रही है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, कुछ सामान को आग की चपेट से बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, कोई जनहानि नहीं हुई है।

  • HIGHLIGHTS

  • अमेठी में कपड़े की दुकान में लगी आग

  • सूचना के दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

  • बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

आग पर काबू पाया गया

अग्निशमन अधिकारी शिव दरश प्रसाद ने बताया, “कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही हमने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू लिया है। दुकान से सारा सामान निकाल लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि सघन बाजार है। हमारी प्राथमिकता है कि आसपास की दुकानों में आग न लगे।

Team Desk