केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 11 अप्रैल को अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी राहुल गांधी 10 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि ”ईरानी को अपना नामांकन पत्र 17 अप्रैल को दाखिल करना था लेकिन उस दिन छुटटी होने के कारण अब वह अपना नामांकन पत्र 11 अप्रैल को दाखिल करेंगी।”
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि स्मृति ईरानी के साथ नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा तथा विधायक सुरेश पासी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश में बसपा ने लोकसभा के 5 और प्रत्याशी घोषित किए
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिला प्रशासन ने इन दोनों वीवीआईपी नामांकनों को देखते हुये सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये हैं। अमेठी में पांचवे चरण में छह मई को मतदान है।


Download Android App
Download iOS App



