Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Agra के एक होटल में महिला से दरिंदगी की घटना आई सामने

Summary :

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेप की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। बता दें होटल होम स्टे में महिला कर्मचारी से 4 लोगों ने गैंगरेप किया है जबकि एक महिला ने इस काम में आ में आरोपियों का साथ दिया था।पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह होटल होम स्टे ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेज 2 में है। आपको बता दें 25 साल की जिस युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई है वो बीते डेढ़ साल से वहां नौकरी कर रही थी। पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में जितेंद्र राठौर, रवि राठौर, मनीष…

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेप की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। बता दें होटल होम स्टे में महिला कर्मचारी से 4 लोगों ने गैंगरेप किया है जबकि एक महिला ने इस काम में आ में आरोपियों का साथ दिया था।पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह होटल होम स्टे ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेज 2 में है।

आपको बता दें 25 साल की जिस युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई है वो बीते डेढ़ साल से वहां नौकरी कर रही थी। पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में जितेंद्र राठौर, रवि राठौर, मनीष कुमार और देवकिशोर को गिरफ्तार किया है जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
दरअसल, इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें महिला कर्मचारी गिड़गिड़ाते हुए रो-रो कर छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन इस दौरान आरोपी उसे घसीट कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां दो लोगों द्वारा जबरदस्ती किए जाने की वजह से पीड़ित महिला को पेंट में टॉयलेट भी हो गया लेकिन फिर भी आरोपियों को उस पर दया नहीं आई। महिला के विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट भी की है।महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner