उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मशहूर शायर मुनव्वर राना पर विवादित हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राना जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। वैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे।
दरअसल, मुनव्वर राना ने हाल में ही अपने एक बयान में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश के सीएम बनेंगे तो वह प्रदेश छोड़ देंगे। इसके साथ ही मुनव्वर ने कहा था कि वो यह भी मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है।
अखाड़ा परिषद ने मुनव्वर राणा से कहा- ‘UP के बाहर बसने की तैयारी शुरू करो, वापस आ रहे हैं योगी’
राना के इस बयान पर आनंद स्वरूप शुक्ला ने जवाब देते हुए कहा कि जो भी भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वह एनकाउंटर में मारे जाएंगे। मुन्नवर राणा उन लोगों में से है, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत में रुक गए थे और देश को अंदर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल रहे। ऐसे में जो भी लोग भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वह एनकाउंटर में मारे जाएंगे।
गौरतलब है कि मुनव्वर राना अपने बेटे तबरेज राना पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद से प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर है। तबरेज पर योजनाबद्ध तरीके से खुद पर हमले की झूठी साजिश रचने और अपने रिश्तेदारों को फंसाने की कोशिश का आरोप लगा है। इस मामले में बीते दिनों राना के घर पुलिस भी पहुंची थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



