उत्तर प्रदेश के बरेली के बीजेपी विधायक की बेटी की दलित लड़के से शादी करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक नया मामला अमरोहा से भी सामने आया है। वीडियो के अंदर एक लड़की अपनी सहमति से शादी करने की बात बोल रही है, जबकि इस वीडियो पर लड़की के पिता ने कहा कि मैं आत्महत्या कर लूंगा।
वही दूसरी तरफ लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और मेरी बेटी से जबरदस्ती ऐसे उलटे-पुल्टे बयान दिलवाए जा रहे हैं। मेरी बेटी अगर 2 दिन में नहीं मिलती तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। मैं अगर आत्मदाह नहीं कर पाया तो अपना धर्म बदल कर मुस्लमान बन जायूंगा।
वायरल वीडियो में लड़की बोल रही है- मेरा नाम अनामिका है और मेरे पिता जी का नाम विजेंद्र गिरी है। मेरे घर वाले मेरी शादी मेरी मर्जी के खिलाफ कहीं और करना चाहते थे, लेकिन मैंने मगन सिंह से शादी कर ली है।
वीडियो के अंदर लड़की ने आगे कहा है कि “वह अब नाबालिग नहीं है और मेरी उम्र 21 साल है।” वही वीडियो में लड़की ने सुरक्षा की मांग भी की है, दोनों ने कहा कि अगर उन्हें या उसके ससुराल वालों को कुछ भी हानि होती है तो इसके लिए वह अपने घर वालो को जिम्मेदार मानेगी।
आपको बता दें कि, अनामिका बीएससी की छात्रा बताई जा रही है। लड़की ने अलग जाति के लड़के से आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही है। वहीं, लड़की के पिता ने लड़की के वापस आने को लेकर आत्मदाह और धर्म परिवर्तन की धमकी दे डाली है।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला :
बता दें कि इससे पहले यूपी के बरेली से भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर मामला चर्चा में बना हुआ है। विधायक की बेटी साक्षी ने दलित लड़के अजितेश से कुछ दिन पहले ही शादी की थी और शादी के फ़ौरन बाद वीडियो शेयर करके कोर्ट से अपनी सुरक्षा की मांग की थी।


Download Android App
Download iOS App



