बर्मिंघम : इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा कि कप्तान इयोन मोर्गन को विश्व कप के लीग चरण में औसत प्रदर्शन के बावजूद उनकी क्षमता पर हमेशा से भरोसा था। सेमीफाइनल से पहले राशिद ने 54 रन देकर आठ विकेट लिये थे। मोर्गन ने हालांकि सेमीफाइनल में भी उन पर भरोसा किया और उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट लिये।
राशिद ने कहा कि उन्हें मुझ पर पहले दिन से भरोसा था। उन्होंने कहा कि कई मैचों में आप अच्छा नहीं खेल सकेंगे लेकिन क्रिकेट में यह होता है। उन्हें यकीन था कि मैं वापसी करूंगा। मैने जितने कप्तानों के साथ खेला है, उनमें वह सर्वश्रेष्ठ है। उन्हें मेरे खेल के बारे में सब कुछ पता है।
उन्होंने स्वीकार किया कि कंधे की चोट के कारण वह लगातार गुगली नहीं डाल पा रहे। उन्होंने कहा कि मुझे कंधे में दिक्कत थी तो मैने उतनी गुगली नहीं डाली। मुझे पता है कि वह मेरा सबसे बड़ा हथियार है। मुझे पता है कि मुझे यह गेंद डालनी ही है, भले ही कंधे में दर्द क्यों ना हो। फाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत करके लय कायम रखने की कोशिश करूंगा।


Download Android App
Download iOS App



