सीतापुर से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके अपनी बेटी के साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। इस खुलासे में ज्ञान तिवारी ने अपनी शादी सुदा बेटी की जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बेटी के ससुराल पक्ष और दामाद पर आरोप लगाया कि उनका दामाद पहले से शादी सुदा है। कहते हैं कि जिस आदमी से उनकी बेटी की शादी हुई, वो पहले भी कई और महिलाओं से शादी कर चुका है। अब ऐसे में दामाद अनुज त्रिवेदी के खिलाफ 4 महिलाओं ने मोर्चा खोला है। और भाजपा विधायक ने भी FIR कराई है।
25 महिलाओं से शादी और ठगी का आरोप
बता दें कि सीतापुर के मिश्रिख निवासी अनुज त्रिवेदी पर फर्जी पहचान के जरिए 25 महिलाओं से शादी करने और करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में, चार पीड़ित महिलाओं सविता भंडारकर, संगीता ठाकरे, अर्चना गुप्ता और प्रतिभा ने सीतापुर के ADM आयुष चौधरी के पास शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का आरोप है कि अनुज ने अलग-अलग नाम बताकर उनसे शादी की और शारीरिक संबंध बनाए, साथ ही उनसे लगभग ₹600 करोड़ और एक किलोग्राम सोने के गहने ठग लिए। शिकायत में उसके बेटे प्रखर त्रिवेदी का नाम भी शामिल है।
BJP विधायक ने भी दर्ज कराई FIR
बीजेपी विधायक और अनुज त्रिवेदी के ससुर, ज्ञान तिवारी ने भी रेउसा पुलिस स्टेशन में अनुज के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। विधायक ने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ मिलकर फेसबुक लाइव सेशन के दौरान अनुज पर गंभीर आरोप लगाए और मांग की कि उसे कड़ी सजा दी जाए। अनुज दावा करता था कि वह मुंबई का एक बड़ा रियल एस्टेट बिजनेसमैन है। मुंबई में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वह अभी जेल में है। अब सीतापुर पुलिस इस मामले की जांच करेगी।



Download Android App
Download iOS App




