अतीक ने किया खुलासा कहा खौफ खत्म न हो जाए, इसलिए मेंने उमेशपाल की दिनदहाड़े हत्या कराई

Summary :

माफिया के रास्ते नेता बनने वाला अतीक अहमद जिसने उमेश पाल हत्याकांड की पूरी प्लानिंग की थी इसी प्लानिंग को लेकर अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है उसकी तरफ से किए गए अपराध को लेकर पुलिस इस पूछताछ कर रही है। अतीक पुलिस के सामने अपने गुनाहों को कबूल रहा है वो उमेश पाल हत्याकांड को लेकर खुलासा कर रहा है ।

माफिया के रास्ते नेता बनने वाला अतीक अहमद जिसने उमेश पाल हत्याकांड की पूरी प्लानिंग की थी इसी प्लानिंग को लेकर अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है
उसकी तरफ से किए गए अपराध को लेकर पुलिस इस पूछताछ  कर रही है। अतीक पुलिस के सामने अपने गुनाहों को कबूल रहा है वो उमेश पाल हत्याकांड को लेकर खुलासा कर रहा है ।
अतीक पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा
अतीक ने पुलिस के सामने माना है कि हत्या की पूरी प्लानिंग उसकी थी और उसके कहने पर ही असद इस हत्याकांड में शामिल हुआ था। अतीक ने बताया कि अशरफ ने शूटरों का इंतजाम किया था और असद के साथ सभी शूटर्स बरेली जेल में अशरफ से मिले थे और इस बारे में पूरी प्लानिंग की थी। इतना कहने के बाद अतीक ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा की  उमेश पाल की हत्या कराने की दो वजहें थी।
इस वजह से उमेश पाल की हत्या की
पहली वजह उमेश पाल अपहरण केस का आखिरी स्टेज में पहुंच गया था। और दूसरी वजह बताते हुए अतीक ने कहा कि  वो जिस तरह से खुलेआम हमारे खिलाफ बोल रहा था उससे समाज में गलत मैसेज जा रहा था। इसलिए हमने तय किया कि अगर उमेश को दिन दहाड़े नहीं मारा गया तो फिर हमारे नाम का खौफ खत्म हो जाएगा। इसलिए उमेश को उसके घर के बाहर दोनों पुलिसवालों के साथ मारने की पूरी योजना उसकी थी। उसने कहा इस कांड के बाद इलाहाबाद के लोग जान गए कि अतीक अभी जिंदा है।
अतीक का पाकिस्तान और आईएसआई कनेक्शन
इसके बाद अतीक ने पाकिस्तान और आईएसआई से जुड़े होने की बात कबूली तो यूपी पुलिस हैरान हो गई। इसलिए माना जा रहा है कि पाकिस्तान एंगल  सामने आने के बाद जांच बढाई जा सकती है।
 फूट फूट कर रोने लगा अतीक
आपको बता दें अतीक के बेटे का एनकाउंटर हो चुका है जिसमें असद की मौत हो चुकी है जैसे ही अतीक को ये बात पता चली तो वो कोर्ट में फूट फूट कर रोने लगा।
असद की मौैत के बाद अतीक अहमद बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहता है लेकिन उसे बेटे का अंतीम संस्कार भी नसीब नहीं हुआ ।अतीक कोर्ट में गुहार लगाना चाहता था लेकिन छुट्टी की वजह से अदालत बंद है। इसलिए उसके पास परमिशन नहीं है। अतीक पुलिस से बार बार गुहार लगा रहा है कि उसे असद के जनाजें में ले जाने की व्यवस्था की जाए। लेकिन रिमांड की वजह से पुलिस ने अतीक को मना कर दिया। इसके साथ ही खबर  है कि शाइस्ता जनाजे में शामिल हो सकती है और उस दौरान वो सरेंडर कर देगी।
अतीक के नाना और मौसा जनाजे में शामिल होंगे
अतीक का एक बेटा नैनी और दूसरा लखनऊ की जेल में बंद है।  औऱ मां शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है। अतीक के दो नाबालिग बेटे प्रयागराज के बाल सुधार गृह में हैं। ऐसे में असद के नाना और मौसा के अलावा कुछ रिश्तेदारों के ही उसके जनाजे में शामिल होने की उम्मीद है।

Desk Team