अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन करने के लिये मंगलवार को अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे।खांडू और उनके मंत्रियों का अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।
- कैबिनेट के साथ Ayodhya पहुंचे अरुणाचल के CM Pema Khandu
- अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावुक हुए CM
- CM- राम राज्य आ गया
500 से अधिक वर्षों के बाद यहां मंदिर का निर्माण हुआ
अरुणाचल प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों समेत 70 लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिये आये हैं।खांडू ने कहा, ‘‘हम राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मैं यहां दो साल पहले भी आ चुका हूं। उस वक्त यहां मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा था। यह गर्व की बात है कि तमाम बाधाओं को पार करते हुए 500 से अधिक वर्षों के बाद यहां मंदिर का निर्माण हो गया है। नया मंदिर बनकर तैयार है और यह देश के लिये अच्छा संकेत है। राम राज्य आ गया है।’’
Pema Khandu ने कहा
अरुणाचल प्रदेश सरकार यहां अपनी इमारत बनाएगी, खांडू ने कहा, “हमने योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को लिखा है और हम यहां अपनी इमारत बनाएंगे।” अधिक जानकारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App





