अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए पूरा देश काफी ज्यादा उत्साहित है।इस को देखते हुए राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपीएसएसएफ यानी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स को सौंपी गई हैं। इस फोर्स को बेहद कड़ी ट्रेनिंग के साथ तैयार किया जाता है।इस फोर्स को सीएम योगी की ड्रीम फ़ोर्स के तौर पर माना जाता है। राम मंदिर के साथ ये फ़ोर्स अयोध्या एयरपोर्ट की भी सुरक्षा देखेगी।
- CM योगी की ‘ड्रीम फोर्स’ UPSSF के हाथों में होगी राम मंदिर की सुरक्षा
- फोर्स को बेहद कड़ी ट्रेनिंग के साथ तैयार किया
- राम मंदिर के साथ ये फ़ोर्स अयोध्या एयरपोर्ट की भी सुरक्षा देखेगी
बटालियन को अयोध्या में नियुक्त किया गया
आपको बता दें बीते दिनों सरकार द्वारा फैसला लिया गया था कि राम मंदिर के रेड जोन की पूरी जिम्मेदारी UPSSF को दी जाएगी। जिसके बाद से ही UPSSF वहां पर तैनात है और इसके साथ UPSSF की अतरिक्त बटालियन को अयोध्या में नियुक्त किया गया है। पिछले 2 साल से यूपीएसएसएफ अलग-अलग जगह पर सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है।
जवानों को जिमेदारियों के अनुसार विशेष ट्रेनिंग दी गई
उत्तर प्रदेश के सभी मेट्रो स्टेशन पर भी यूपीएसएसएफ की तैनाती की गई और अब उत्तर प्रदेश के कई एयरपोर्ट पर भी यूपीएसएसएफ के जवान नजर आयेंगे।यूपीएसएसएफ के एडीजी एलवी एंटनी ने बताया कि यूपीएसएसएफ के जवानों को जिमेदारियों के अनुसार विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। यूपीएसएसएफ के दफ्तर में भी फोर्सज को ट्रेंड किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App




