डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को 20 हजार करोड़ रुपए के बिटकॉइन घोटाले के मामले में मिली जमानत

Summary :

Ayush Varshney Bitcoin Scam Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 हजार करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले के मामले में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को जमानत दे दी है। आयुष वार्ष्णेय की ओर से कोर्ट में पेश एडवोकेट ध्रुव गुप्ता ने बताया कि कोर्ट मे एक लाख रुपए की श्योरिटी पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एडवोकेट ध्रुव गुप्ता ने दलील दी कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आयुष, उनकी कंपनी, या कंपनी का कोई भी अधिकारी किसी भी तरह के सार्वजनिक लेन-देन में शामिल…

Ayush Varshney Bitcoin Scam Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 हजार करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले के मामले में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को जमानत दे दी है। आयुष वार्ष्णेय की ओर से कोर्ट में पेश एडवोकेट ध्रुव गुप्ता ने बताया कि कोर्ट मे एक लाख रुपए की श्योरिटी पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एडवोकेट ध्रुव गुप्ता ने दलील दी कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आयुष, उनकी कंपनी, या कंपनी का कोई भी अधिकारी किसी भी तरह के सार्वजनिक लेन-देन में शामिल था।

कंपनी पर बड़ा आरोप

आयुष पर मुख्य आरोप पर मुख्य आरोप यह था कि ‘गेनबिटकॉइन्स’ नाम की एक कंपनी ने एक स्कीम शुरू की थी। निवेशकों से बिटकॉइन के बदले हर महीने पक्का रिटर्न देने का वादा किया गया था। हालांकि, यह स्कीम फेल हो गई, जिसके बाद पूरे देश में कई शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गईं। 13 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि दस मामलों को एक साथ मिलाकर जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया जाए।

आयुष पर आरोप था कि डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक और डायरेक्टर के तौर पर, उन्होंने और दूसरे डायरेक्टरों ने ‘गेनबिटकॉइन्स’ के लिए एक सॉफ्टवेयर (जिसमें एक माइनिंग पूल भी शामिल था) बनाया था, और इस तरह उन्होंने कथित तौर पर इसके ऑपरेटरों के साथ मिलकर लोगों को धोखा देने की साज़िश रची थी। हालांकि, बचाव ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है और सारे आरोपों को निराधार करार दिया है।

Also Read –हाथ-पैर बांधे, मुंह में ठूसा कपड़ा… बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग में रुकी 13 साल की लड़की, 5 मजदूरों ने किया गैंगरेप

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।