समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान और उनके पुत्र को कोरोना से ठीक हो जाने के बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी । मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक नौ मई 2021 को समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आज़म खान (72) और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान (30) कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे।
बयान के मुताबिक आज,13 जुलाई की सुबह उनकी व उनके पुत्र की तबियत में सुधार को देखते हुए उनको मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी, वह और उनके पुत्र अब पूर्णतः स्वस्थ हैं। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि वह अस्पताल में सीतापुर जिला जेल से लाये गए थे। इस बीच सीतापुर जेल के अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आजम खान और उनके पुत्र को जिला जेल सीतापुर वापस लाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



