समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की तबियत नाजुक बनी हुई है। कोरोना से संक्रमित सांसद को कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। बीते दिनों आजम खान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने कहा है कि उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस है। उनको 3 से 5 लीटर ऑक्सीजन पर की जरूरत पड़ रही है। बीते दिनों उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस डिटेक्ट हुआ था, साथ ही लंग्स में कैविटी भी पाई गई थी। जिस वजह से उनका ऑक्सीजन लेवल 2 से बढ़ाकर 5 पर करना पड़ा।
2 महीने से कम समय में उत्तर प्रदेश ने विश्व्यापी कोरोना वायरस महामारी को हर फ्रंट पर दी मात
बीच में आजम खान के तेजी से ठीक होने की खबर आई थी। उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था लेकिन उनकी हालत फिर से बिगड़ गई। उन्हें दोबारा आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। तभी से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि आजम खान के बेटे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
बता दें कि सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पिछले 15 महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैं। रामपुर में अवैध जमीन कब्जाने और बेटे का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने सहित अन्य कई आरोपों में दोनों को रामपुर एडीजे कोर्ट ने फरवरी 2020 में जेल भेजा था। जेल में रहते हुए ही दोनों को कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया।


Download Android App
Download iOS App



