उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की तरफ से भाजपा और उत्तर प्रदेश पुलिस पर लगातार आरोप लग रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने रामपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मतदान के दौरान आजम खां ने कहा, ‘बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जा रही है और उन्हें वोट नहीं देने के लिए कह रही है। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना डराया कि लोगों को बंद कर भाग गए। हर जगह कहा जा रहा है कि वोट डालने मत जाओ।
कार्यकर्ता लगातार शराब और पैसे बांट रहे हैं
हालांकि इससे पहले डिंपल यादव ने भी एक ट्वीट शेयर कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डिंपल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित होटल पाम में भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता लगातार शराब और पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में लिखा, ‘कृपया मेरे द्वारा 2 दिसंबर को भेजे गए पत्र का संदर्भ लें। इस पत्र के माध्यम से मैंने आपका ध्यान इटावा के जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन और वरिष्ठों की पक्षपातपूर्ण भूमिका की ओर आकर्षित किया है। पुलिस अधिकारियों की।
प्रशासन अपना दमन चक्र निर्दयता
उन्होंने आगे लिखा, “जिला प्रशासन इटावा द्वारा जसवंत नगर विधानसभा के आम जनमानस और जनिप्रतिनिधियों को बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए धमकाया जा रहा है। प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया में उदासीन होने और मत न देने के लिए बाध्य कर रहा है। जसवंतनगर के ब्लॉक सैफई, जसवंतनगर, बसेहर और ताखा में प्रशासन अपना दमन चक्र निर्दयता और क्रूरता के साथ लगातार चला रहा है।


Download Android App
Download iOS App



