बहराइच : धान रोपने जा रहे 20 किसानों से भरी नाव पलटी, 4 की मौत

Summary :

हादसे के वक्त करीब 20 किसान नाव में सवार थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम मोतीपुर बाबूराम की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सरयू नदी में नाव पलटने से 4 किसानों की मौत हो गई है। नाव में कुल 20 किसान सवार थे। जिसमें से 15 किसान लापता बताए जा रहे है। सभी किसान नाव में बैठकर धान रोपने के लिए जा रहे थे। बारिश की वजह से नदी ऊफान पर थी, जिस वजह से ये हादसा हो गया। 
हादसे के वक्त करीब 20 किसान नाव में सवार थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम मोतीपुर बाबूराम की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। 
लापता लोगों की तलाश जारी है। इस समय नेपाली नदियों का पानी छोड़े जाने और रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण सरयू उफान पर है। दरअसल नाव जब बीच नदी में पहुंची तभी अचानक एक मोटी लकड़ी नाव से टकरा गई। इससे नाव अनियंत्रित होकर बीच धारा में पलट गई। इसके बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सूचना थाने के साथ तहसील प्रशासन को दी।

Desk Team