Bahraich : उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक की आखिरी कड़ी भी अब खत्म हो गई है। वन विभाग और पुलिस टीमों के फंदे से फरार नरभक्षी भेड़ियों के झुंड का सरदार अल्फा भेड़िया भी मर गया है। आतंक का पर्याय बन गए झुंड के इस आखिरी भेड़िये को गांव तमाचपुर के मजरा इमाम खां पुरवा में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहराइच के खूनी की मौत की खबर से पूरे जिले के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो पिछले कई महीने से रात-दिन मौत के साये में जी रहे थे। छह भेड़ियों के इस झुंड के पांच भेड़िये पहले ही वन विभाग के पिंजड़ों में कैद हो चुके थे, लेकिन अल्फा भेड़िया अब तक पकड़ से बाहर था। लेकिन, अब ग्रामीणों ने कहा कि आखिरी भेड़िए को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Highlight
- बहराइच में अंतिम भेड़िए की मौत
- लोगों ने भेड़िए को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
- 55 गांवों में भेड़ियों की दहशत
ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
सिंह ने बताया कि उधर तमाचपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने पत्रकारों से बताया कि भेड़िए ने गांव में एक घर के आंगन में मां के पास सो रहे मासूम बच्चे पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर भेड़िया भाग निकला और वहीं एक बकरी पर हमला कर दिया। गांव में भेड़िया आने की सूचना पाकर सतर्क हुए ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और पीट-पीट कर मार डाला।
पकड़े जा चुके है पांच भेड़िए
महसी के 55 से अधिक गांवों बीते 7 महीनो से भेड़ियों की दहशत है। भेडियों ने अब तक 10 को मौत के घाट और 50 से अधिक लोगों को घायल किया हैं। वहीं वन विभाग ने 5 भेडियों को सिसैया चूड़ामणि गांव से पकड़ा है। जिसमे एक की मौत रेस्क्यू के दौरान हो गई थी। वहीं विभाग 6 भेड़िया की तलाश कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा भेड़िया को मारे जाने के बाद ग्रामीण राहत की सांस ले रहे है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



