विश्व हिंदू परिषद ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर में होली मनाने पर पाबंदी लगाए जाने के आदेश को निरस्त करने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने होली पर प्रतिबंध लगाने के कुलपति के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि, कहीं ये विश्व विद्यालय के नाम से हिन्दू शब्द हटाने की शुरुआत तो नहीं है। उन्होंने इस आदेश की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या होली हुडदंग है ? भोले की काशी, ज्ञान और भगवान की नगरी के भी शिक्षा मंदिर बीएचयू में संगीत पूर्णतया प्रतिबंधितहै?
होली से परहेज, रोजा-इफ्तार मंजूर
विहिप प्रवक्ता ने काशी के हिन्दू विश्वविद्यालय पर जामिया के रास्ते पर चलने का आरोप लगाते हुए सवाल पूछा कि कोई व्यक्ति स्वयं होली नहीं मनाए ये तर्क संगत है, लेकिन किसी और ने होली मनाई तो कार्रवाई होगी, क्या ये न्यायसंगत है ? उन्होंने कहा, बीएचयू के वीसी को रोजा-इफ्तार और ईद तो मंजूर है, लेकिन होली से परहेज है।


Download Android App
Download iOS App



