जानवर के खून से सनी बर्फ डालकर Juice बेच रहा था फैजुल, Video वायरल होने पर भड़का हिन्दू संगठन

Summary :

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डीडीपुरम में जूस वाला प्रतिबंधित जानवर के खून से सनी हुई बर्फ डालकर लोगों को जूस बेच रहा था।

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डीडीपुरम में जूस वाला प्रतिबंधित जानवर के खून से सनी हुई बर्फ डालकर लोगों को जूस बेच रहा था। 11 नवम्बर घटना के सामने आने के बाद से आरोपी फैजुल फरार था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी कमल राणा ने इस सम्बन्ध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
वीर सावरकर नगर में रहने वाले कमल राणा ने 11 नवम्बर को दर्ज कराई FIR में आरोप लगाया कि  बुधवार शाम वह डीडीपुरम चौराहे पर गन्ने का जूस पीने गए थे। कानदार ने गन्ने का जूस निकालने के बाद आइस बॉक्स से बर्फ निकालकर उसमें डाली तो उनकी निगाह आइस बॉक्स रखी काली पॉलिथीन पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने काली पॉलिथीन बाहर निकालकर दिखाने को कहा स्टॉल चला रहे लोग नोंकझोंक करने लगे।


काफी देर बहस के बाद उन्होंने पॉलिथीन निकलवाने के बाद उसे खुलवाया तो उसमें मांस निकला जिसमें से खून बहकर उस बर्फ में जा रहा था, जो जूस में मिलाकर लोगों को दे रहा था। हिंदू वाहिनी नेता ने पॉलिथीन में प्रतिबंधित पशु का मांस होने का शक जताते हुए कहा है कि उन्होंने खून से सनी बर्फ जूस में मिलाने की वजह पूछी तो दुकान के कर्मचारी अभद्रता के साथ हाथापाई पर उतर आए।

एफआईआर में आरोप है कि जूस की आड़ में प्रतिबंधित मांस के कारोबार के साथ हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा था। इंस्पेक्टर प्रेमनगर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर जांच के बाद पॉलिथीन में मिले मांस को जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया आरोपी जूस विक्रेता फुजैल फरार हो गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Desk Team