Bijnor Hotel Viral Video: बिजनौर के होटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी को युवक के साथ देख भड़का पति, सामने आया हंगामे का VIDEO

Summary :

Bijnor Hotel Viral Video: बिजनौर के चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित होटल के बाहर पति ने पत्नी को एक युवक के साथ देखकर कार रोककर हंगामा किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bijnor Hotel Viral Video: बिजनौर के एक होटल से हाईवोल्टेज ड्रामा की खबर सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ होटल से बाहर निकलते देखा। साथ ही जैसे दोनों कार में बैठकर आगे बढ़ने लगे तो पति ने कार रोककर हंगामा शुरू कर दिया।

यह मामला बिजनौर जिले के चांदपुर-जलीलपुर रोड के पास स्थित होटल के बाहर का है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।  पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि वह देह व्यापार में शामिल है। साथ ही पत्नी ने भी पति के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत को देखते हुए इस मामले की जांच कर रही है।

फोन आते ही पहुंच गई होटल पत्नी

यह घटना 3 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। मोहल्ला सराय रफी निवासी शोएब ने बताया कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसे फोन किया और फोन पर युवक ने कहा कि वह उसकी पत्नी के साथ चांदपुर आया है। इसके बाद शोएब चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर स्थित एक होटल के बाहर पहुंच गया।

शोएब के मुताबिक, वह करीब चार घंटे तक होटल के बाहर इंतजार करता रहा। कुछ देर बाद एक महिला और युवक होटल से बाहर आए। उन्हें देखते ही शोएब उनकी ओर बढ़ा। उसका कहना है कि उसकी पत्नी और युवक कार में बैठने वाले थे, तभी उसने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मौके पर विवाद शुरू हो गया और मामला सड़क तक पहुंच गया।

कार की चाबी निकालकर रास्ता रोकने का आरोप

शोएब ने कहा कि युवक कार लेकर वहां से फरार होने की कोशिश की। लेकिन शोएब ने उसकी कार की चाबी निकालकर वाहन के पास खड़ा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। आसपास के लोगों की काफी भीड़ शामिल हो गई। वीडियो में पति अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखाई दिया। साथ ही वह कहता है कि उसकी पत्नी देह व्यापार करती है और उसने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया है।

पुलिस ने तीनों को थाने ले जाकर की पूछताछ

होटल के बाहर विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर होटल के बाहर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को शांत कराया और पति, पत्नी व युवक को अपने साथ थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। शोएब ने पुलिस को दी शिकायत में पत्नी और नोएडा निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दोनों कथित तौर पर कुछ गलत गतिविधियों में शामिल हैं। शोएब के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें: Lucknow Airport Labour Camp Fire: लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में भीषण आग से अफरा-तफरी! तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर खाक, दो मजदूर घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।