पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर बलिया के बीजेपी सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सवाल खड़े किए है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर भी तीखा हमला बोला।
वीरेंद्र सिंह मस्त ने गुरुवार शाम को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में पश्चिम बंगाल के बीरभूम में लोगों को जिंदा जला देने के घटना को मानवता के प्रति अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस निर्मम घटना पर सेकुलर दलों के नेताओं की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त किया।
बीरभूम हिंसा की CBI करेगी जांच, BJP नेता बोले-SIT गठित कर हर घटना को दबाने की कोशिश करती हैं CM ममता
उन्होंने कहा ”उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी घटनाओं पर हाय तौबा मचाने वाली प्रियंका गांधी वाद्रा, बीजेपी को बार-बार घेरने का प्रयास करने वाले राहुल गांधी एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस घटना पर क्यों चुप हैं, यह उन्हें जनता को बताना चाहिए।”
बीजेपी सांसद ने ममता बनर्जी की सरकार को गुनहगारों की सरकार करार देते हुए कहा कि आने वाले समय में इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा देने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जल जाने से मौत हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



