भाजपा प्रत्याशी ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

Summary :

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों ने बुर्के की आड़ में फ़र्जी वोटिंग का आरोप लगाया।

भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर ने ने कहा, ‘फर्जी वोटिंग हुई है। बुर्का पहनकर आई महिलाओं की पहचान की जांच नहीं की जा रही है। मैंने सुना है, बुर्का पहनकर आया एक पुरुष भी पकड़ गया है जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी दानिश अली ने उनके इस आरोप को सिरे से नकार दिया।

भारत की सम्प्रभुता पर हमला करने वाले अब्दुल्ला-मु़फ्ती पर हो कार्रवाई : VHP

उल्टा यह कह दिया कि भाजपा स्वयं इस तरह के फर्जी काम कर रही है। इससे पूर्व हसनपुर विधायक महेन्द, सिंह खड़गवंशी ने भी बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया।

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्र ने कहा कि बुर्के की आड में फर्जी मतदान की शिकायत पर चौकसी बढा दी गई है। फर्जी मतदान की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाऐगी।

गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मुजफ्फरनगर में भाजपा सांसद संजीव बालियान ने बुर्का पहनकर फर्जी मतदान किया जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने उनकी बात को सिरे से खारिज कर दिया था।

Desk Team