बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य में ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार लाने की भाजपा नेताओं की अपील की आलोचना की और कहा कि दिल्ली में भगवा पार्टी का ‘‘मुख्य इंजन (पार्टी नीत केंद्र सरकार)’’चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पटरी से उतर जाएगा। पटनायक ने राज्य के लोगों से कहा कि विश्लेषण करें कि भाजपा कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ के चुनावों में ‘‘डबल इंजन’’ की मौजूदगी के बावजूद क्यों हार गई।
लगातार पांचवीं बार जीतने की कोशिश में लगे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओडिशा के लोगों से अपील का जिक्र कर रहे थे जिसमें मोदी ने दिल्ली और ओडिशा में ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार सुनिश्चित करने की अपील की है। पटनायक ने कहा, ‘‘भाजपा का ‘डबल इंजन’ पहले ही पांच राज्यों में पटरी से उतर चुका है और 23 मई को इसके ‘मुख्य इंजन’ का भी यही हाल होगा जब चुनाव परिणामों की घोषणा होगी।’’


Download Android App
Download iOS App



