आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह झाखड़ का हलफनामा पाया गया ‘अधूरा’

Summary :

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के हलफनामे को बृहस्पतिवार को जिला चुनाव अधिकारी ने अधूरा पाया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के हलफनामे को बृहस्पतिवार को जिला चुनाव अधिकारी ने अधूरा पाया है।

पहली बार चुनाव लड़ रहे जाखड़ उन 36 उम्मीदवारों में से एक है जिन्होंने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन किया है। उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 3.28 करोड़ रुपये से ज्यादा घोषित की है।

हलफनामे के अनुसार, पेशे से वकील झाखड़ ने बीते साल आयकर रिटर्न में अपनी कमाई 9,78,458 रुपये बताई थी जबकि उसी समयावधि के दौरान उनकी सरकारी कर्मचारी पत्नी अंजू झाखड़ की आमदनी 15,23,293 रुपये थी।

भारत की सम्प्रभुता पर हमला करने वाले अब्दुल्ला-मु़फ्ती पर हो कार्रवाई : VHP

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी करने वाले जाखड़ पर 41,61,197.85 देनदारी है, जिसमें उनका कार लोन और निजी संस्थाओं और व्यक्तियों से लिया ऋण शामिल है।

हालांकि उनके हलफनामे को पश्चिमी जिले के जिला चुनाव अधिकारी ने अधूरा पाया है। उन्होंने कहा कि इसमें बकाया सरकारी करों संबंधी पंक्ति गायब है।

जाखड़ ने कहा, ‘हमने चुनावी हलफनामे का प्रारूप चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया है। सरकार के कर बकाया वाले कॉलम और पंक्ति के अनुक्रम में कुछ समस्या है। मैं 22 अप्रैल को संशोधित हलफनामा दाखिल करूंगा।’

Desk Team