भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश की बदहाली का जिम्मेदार बताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा शासनकाल में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
श्री यादव ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक गठजोड़ में व्यस्त भाजपा देश की आर्थिक दुर्दशा का कारण बन गई है। खेती और बाजार सब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। कारोबार चौपट है। कुशासन से सब परेशान हैं।
उन्होने कहा कि एक ओर बारिश से आई तबाही में प्रदेशवासी जान गंवा रहे हैं। अपना सब कुछ खो चुके गरीब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पूरी सरकार समेत अपनी उपलब्धियों का बखान सुनकर फूले नहीं समा रहे हैं।
चंदौली-जौनपुर में भीषण बारिश में मकान गिरने से चार मौंते हो गई, एक बच्चा और एक महिला घायल हो गईं। सरकार पीड़त को मुआवजा दे और घायलो का समुचित उपचार कराए। अब तक अतिवृष्टि से सैकड़ मौत के शिकार हो चुके हैं। भाजपा सरकार किसी की सुध तक नहीं ली।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने ढाई साल बड़-बड़ बातों और झूठे सपने दिखाने में ही बिता दिए। जनसमस्याएं जस की तस पड़ रहीं। सड़क गड्ढा मुक्त होने के बजाय गड्ढों में सड़क हो गई है। बदायूं के सहसवान में बृजपाल की बिजली चोरी में हवालात में हुई मौत भाजपा कुशासन की देन है। सत्ता संरक्षित बिजली चोरों पर कब कार्रवाई होगी।
उन्होने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दों का सामना नहीं करना चाहती है। विकास कार्यों में भाजपा सरकार की कोई रूचि नहीं। प्रदेश में जनहित में विकास का परिचय सिर्फ समाजवादी सरकार ने ही कराया था। न चाहते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार को भी समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करने के साथ सम्मानित करना पड़ था। भाजपा की उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने खुद तो कुछ किया नहीं बल्कि समाजवादी सरकार के शानदार कामों को भी अपनी अकुशलता से बर्बाद कर दिया। भाजपा को इसका जवाब देना ही पड़गा।


Download Android App
Download iOS App



