उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जाति धर्म देखकर नहीं बल्कि हर समाज के गरीब तबकों के जीवन को ऊंचा उठाने एवं सम्मान देने का कार्य किया है। प्रयागराज में जलालपुर घोषी, केशवपुर, मोहद्दीनपुर भरेठा, अशरफपुर, काला डांडा तथा राजरूपपुर में पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक में सिंह ने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ सिर्फ नारा नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास का मंत्र है। पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के पथ को मजबूत किया है।
पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में ही दिखाई रुचि
उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रदेश के 45 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया गया जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने बेघर गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की जगह भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद में ही रुचि दिखाई और एक भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3 हजार बेघर गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया।
BJP कर रही जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम
भाजपा सरकार 2 करोड़ 61 लाख शौचालयों का निशुल्क निर्माण कराया जिससे 10 करोड़ से अधिक लोग लाभांवित हुए। प्रदेश में गरीबों को लगभग 1 करोड़ सत्तर लाख रसोई गैस कनेक्शन निशुल्क वितरित किया गया। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार से पहले किसी सरकार ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया था। गरीबों को महीने में 2 बार मुफ्त राशन आदि कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच भाजपा ने काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



