गोवा : निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उत्पल पर्रिकर का समर्थन करेगी शिवसेना, राउत बोले-BJP में भागम भाग

Summary :

संजय राउत ने कहा, BJP उन्हें अपमानित कर रही है। उन लोगों ने उत्पल को सीट देनी की बात तब की जब हमने कहा कि उत्पल पर्रिकर अगर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े रहते हैं तो हम सब उनका समर्थन करेंगे।

गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर बीजेपी से टिकट न मिलता देख विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरने की तैयारी में है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उत्पल को बीजेपी की पूर्व सहयोगी पार्टी शिवसेना का समर्थन खुले तौर पर मिलता दिखाई दे रहा है।
उत्पल पर्रिकर का समर्थन करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, BJP उन्हें अपमानित कर रही है। उन लोगों ने उत्पल को सीट देनी की बात तब की जब हमने कहा कि उत्पल पर्रिकर अगर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े रहते हैं तो हम सब उनका समर्थन करेंगे। उसके बाद BJP में भागम भाग होनी लगी। अब वो सीट देंगे ही।

‘ज़िंदगी झंड बा-फिर भी घमंड बा’, रवि किशन के वायरल Video पर नवाब मलिक का तंज

चुनावों से ठीक पहले उत्पल पर्रिकर ने बगावती रुख अख्तियार कर बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। उत्पल पर्रिकर ने पणजी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतने का मन बना लिया है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जहां उन्हें शिवसेना से समर्थन मिल रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी ने उत्पल को आप में आने का न्योता भेजा है।
उत्पल ने अपने पिता मनोहर पर्रिकर की सीट से पणजी में घर-घर जाकर प्रचार करना भी शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा ‘आप’ तथा ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है। इन दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दल भी चुनावी अखाड़े में हैं। पणजी विधानसभा सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है और अतानासियो मोनसेराते इस सीट से विधायक हैं। 

Desk Team