कोरोना को हराने के लिए देशभर में तेजी से वैक्सीनेशन का दौर चल रहा है। भारत में चल रहा तीसरे दौर का वैक्सीनेशन अभियान दुनिया में सबसे बड़ा अभियान है। देश के कई राज्यों में अभियान जारी है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू करेगी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, पार्टी के संगठनात्मक नेताओं, विधायकों और सांसदों की मदद से अभियान चलाया जाएगा। महामारी को कम करने के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को टीकाकरण के फायदे के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया। साथ ही, टीकाकरण की अफवाहों के बारे में गलत धारणाएं भी साफ करेंगे। साथ ही कहा कि अब जब भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को टीका लगवा लिया है, तो लोगों के मन में कोई आशंका नहीं होनी चाहिए।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के साथ मिलकर काम किया है। जब लोगों में महामारी अपने चरम पर थी। चाहे वह जरूरतमंदों को राशन देना हो या प्रवासियों की मदद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वे अब वैक्सीन के बारे में लोगों के मन में बैठे डर को भी दूर करेंगे। इस अभियान को पंचायत चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी लोगों तक पहुंचाने के पार्टी की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



