भारतीय टीम के खिलाड़ी टी20 सीरीज का आगाज होने से पहले मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं, देखें वीडियो

Summary :

आने वाली 12 मार्च से शुरू हो रही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम के सभी खिलाडिय़ों ने मैदान पर खूब पसीना बहाया है।

आने वाली 12 मार्च से शुरू हो रही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम के सभी खिलाडिय़ों ने मैदान पर खूब पसीना बहाया है। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए हालिया वीडियो में कप्तान विराट कोहली,केएल राहुल,रोहित शर्मा एंव ऋषभ पंत नेट में नेट्स में जमकर शॉट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
जबकि ऐसे में गब्बर शिखर धवन,भुवनेश्वर कुमार साहित कई अन्य खिलाड़ी अपनी फील्डिंग पर मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी 20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव,इशान किशन,राहुल तेवतिया जैसे युवा खिलाडिय़ों का टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत और चोटिल भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। 
वहीं गेंदबाजी के लिए टी नटराजन,नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर को टीम में लिया गया है। जबकि यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को इस टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 
गौरतलब है भारत ने पिछले दिनों इंग्लैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह कायम कर ली है। अहमदाबाद में खेली गई चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से शिकस्त दी थी। 
इस दौरान अक्षर पेटल और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी के आगे इंग्लिश खिलाडिय़ों का बल्ला खामोश ही रहा। वहीं अश्विन ने जहां चार मैचों में 32 तो टेस्ट क्रिकेट की अपनी डेब्यू सीरीज में अक्षर ने 27 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे। 

Desk Team