भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत क्षेत्र से सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि चीनी मिलें किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कर दें नहीं तो फिर प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहें। बता दें कि वरुण ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अर्सियाबोज गांव में एक जनसंवाद कार्यक्रम में चीनी मिलों को किसानों का भुगतान तुंरत करने को कहा है नहीं तो वो किसानों के साथ मिलों के गेट पर सभा करेंगे। इसमें स्थानीय दो चीनी मिलों का नाम विशेष तौर पर लिया गया है।
वरुण गांधी ने बेरोजगारी पर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया
उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकार को यह पद भरने चाहिये। इस काम में हम मदद करने को तैयार हैं।
किसानों ने सांसद के सामने पशुओं से जुड़े मुद्दे उठाए
किसानों ने सांसद के सामने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया और कहा कि आवारा पशु फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर गांधी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की भी काफी शिकायतें आ रही हैं। किसानों ने एक चौकी प्रभारी की शिकायत की जिसे गांधी ने मंच से फटकार लगाई। पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में एक बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट भी शामिल है। बाकी पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर सीटें पीलीभीत जिले की हैं।


Download Android App
Download iOS App



